होम लोन रेट ऑफ इंटरेस्ट: सही जानकारी से बनाएं घर खरीदना आसान

आखिर कौन नहीं चाहता कि उसके पास अपना खुद का घर हो। जिसे वह अपने ढंग से ढाल सके और सजा सके और जहाँ की हर एक ईंट से अपनापन झलके। इस चाह को पूरा करने के लिए अक्सर लोग हाउसिंग लोन लेने की सोचते हैं। 

लेकिन क्या आप जानते हैं, एक अच्छा हाउसिंग लोन लेने के लिए आपको कई बिंदुओं पर विचार करना पड़ता है। इन बिन्दुओं में सबसे महत्वपूर्ण है: होम लोन रेट ऑफ इंटरेस्ट। 

लोन लेने से पहले रेट ऑफ इंटरेस्ट यानी ब्याज दरों को समझना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि आपकी ईएमआई और लोन की कुल लागत इन्हीं पर निर्भर करती है। यह कारक पूरी तरह से आपके बजट को प्रभावित करता है। 

इस ब्लॉग पोस्ट में आसान भाषा में समझते हैं कि, आखिर होम लोन रेट ऑफ इंटरेस्ट क्या है, क्यों महत्वपूर्ण है और यह कैसे तय होता है।

होम लोन रेट ऑफ इंटरेस्ट क्या है?

सीधे शब्दों में कहें तो, जब आप लेंडर से लोन लेते हैं, तो उस पैसे पर जो अतिरिक्त रकम आपको चुकानी होती है, उसे ही ब्याज या रेट ऑफ इंटरेस्ट कहते हैं। यह ब्याज प्रतिशत के रूप में तय किया जाता है। 

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आपने ₹30 लाख का हाउसिंग लोन 20 साल की अवधि के लिए लिया है। अगर ब्याज दर 8% है तो आपकी ईएमआई लगभग ₹25,000 प्रति माह बनेगी और कुल मिलाकर आपको करीब ₹60 लाख चुकाने होंगे।

होम लोन में आम तौर पर दो तरह की ब्याज दरें होती हैं:

1. फिक्स्ड रेट:

इसमें पूरी लोन अवधि के दौरान ब्याज दर एक समान रहती है। यह स्थिरता देता है लेकिन कभी-कभी नई कम दरों का फायदा नहीं मिल पाता।

2. फ्लोटिंग रेट:

इसमें ब्याज दर समय-समय पर बदल सकती है। अगर बाजार दरें घटें तो आपको फायदा मिलता है, लेकिन दरें बढ़ने पर आपकी ईएमआई भी बढ़ जाती है।

होम लोन रेट ऑफ इंटरेस्ट क्यों महत्वपूर्ण है:

ईएमआई पर सीधा असर: होम लोन लेते समय हर महीने आपको जो किस्त देनी होती है, वह पूरी तरह ब्याज दर पर निर्भर करती है। ब्याज दर जितनी कम होगी, ईएमआई उतनी ही कम बनेगी।

कुल भुगतान की लागत: अगर ब्याज दर अधिक है, तो लोन की पूरी अवधि (20–25 साल) में लाखों रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं। छोटी-सी 0.5% की बढ़ोतरी भी लंबे समय में बहुत बड़ा फर्क डालती है।

बजट और सेविंग्स: कम होम लोन रेट ऑफ इंटरेस्ट का मतलब है कि आपकी मासिक आय का बड़ा हिस्सा ईएमआई में नहीं जाएगा। इससे आप अपनी बचत, निवेश और दूसरे खर्चों को आराम से मैनेज कर सकते हैं।

लोन अप्रूवल और विकल्प: अच्छा ब्याज रेट चुनने से आपके लिए हाउसिंग लोन लेना आसान हो जाता है। कई लेंडर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कम रेट पर स्पेशल स्कीम देते हैं।

आर्थिक स्थिरता: क्योंकि होम लोन लंबी अवधि (15–30 साल) का होता है, ब्याज दर को समझना और सही विकल्प चुनना आपकी पूरी आर्थिक स्थिरता और भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए अहम है।

भारत में होम लोन रेट ऑफ इंटरेस्ट कैसे तय होता है?

वर्तमान समय में भारत में औसतन 8% से 10% तक का ब्याज होम लोन पर लगाया जा रहा है। लेकिन होम लोन रेट ऑफ इंटरेस्ट कई कारकों पर निर्भर करता है:

क्रेडिट स्कोर:

अगर आपका क्रेडिट स्कोर 650 या उससे ज्यादा है, तो लेंडर आपको कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करते हैं।

आयु और आय:

स्थिर आय और अच्छी सैलरी पैकेज वाले लोगों को बेहतर रेट मिल सकता है।

लोन की अवधि:

लंबी अवधि के लिए लिए गए लोन पर ईएमआई कम हो सकती है, लेकिन ब्याज का बोझ बढ़ जाता है। वहीं, छोटी अवधि में ईएमआई अधिक लेकिन कुल ब्याज कम देना पड़ता है।

लेंडर और स्कीम:

अलग-अलग लेंडर्स अपनी पॉलिसी और आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार अलग-अलग रेट ऑफर करते हैं।

इसके अलावा, अगर आप चाहते हैं कि आपकी ईएमआई का बोझ कम हो, तो आप नीचे दिये गए कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके, अपने होम लोन रेट ऑफ इंटरेस्ट को किफायती बना सकते हैं:

  • आपना क्रेडिट स्कोर सुधारें। 
  • सिर्फ एक लेंडर तक सीमित न रहें, बल्कि अलग-अलग लेंडर्स की दरें देखें।
  • अगर आपको लगता है कि भविष्य में ब्याज दरें घट सकती हैं, तो फ्लोटिंग रेट आपके लिए सही है
  • कई लेंडर्स महिला आवेदकों को 0.05% तक कम ब्याज दर पर होम लोन देते हैं।
  • ज़्यादा लंबी अवधि का लोन न लें, क्योंकि इससे कुल ब्याज़ अधिक देना पड़ता है।
  • संभव हो तो डाउन पेमेंट ज़्यादा करें, इससे लोन राशि और ब्याज़ कम होगा।

निष्कर्ष

घर खरीदना जीवन का सबसे बड़ा निवेश होता है और इसमें होम लोन रेट ऑफ इंटरेस्ट अहम भूमिका निभाता है। ब्याज दरों की सही जानकारी और हीरो हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड जैसे सही लेंडर चुनने से आप लाखों रुपये बचा सकते हैं। इसलिए, लोन लेने से पहले विभिन्न लेंडर्स के ऑफर्स की तुलना करें, अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर रखें और ईएमआई कैलकुलेटर से प्लान बनाएं।

याद रखें, सही फैसले से न केवल ईएमआई का बोझ कम होगा बल्कि आपकी खुद का घर होने की चाह भी आसानी से पूरी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *